30.1 C
Delhi
Saturday, May 11, 2024

जौनपुर : अनिल चौधरी बने अटेवा शाहगंज के अध्यक्ष

जौनपुर : अनिल चौधरी बने अटेवा शाहगंज के अध्यक्ष

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
           महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल जपटापुर में शनिवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच ब्लाक इकाई शाहगंज कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अनिल चौधरी को अध्यक्ष चुना गया। जबकि महामंत्री पद की जिम्मेदारी वीरेंद्र यादव को दी गई।इसी तरह नरेंद्र विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, महेंद्र प्रसाद, एआरपी धर्मेंद्र सिंह और मनोज यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुजीत सोनकर को संगठन मंत्री बनाया गया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ सभी पेंशन विहीन कर्मचारियों को पहली अक्टूबर को दिल्ली चलने एवं पेंशन आंदोलन में जुटने का आवाह्न किया। डॉ.यामिनी सिंह ने सदस्यता अभियान को गति देने का आवाह्न किया। जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला कोषाध्यक्ष टीएन यादव, जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज, अध्यक्ष मड़ियाहूं अरविंद, अध्यक्ष सिकरारा डॉ.कृपानिधि, जिला मीडिया प्रभारी नन्द लाल पुष्पक ने पेंशन आंदोलन को लेकर अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजक लोकेश मौर्य, वीरेंद्र यादव, मनोज यादव, अनिल चौधरी, अखिलेश यादव, विवेक राज रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37326494
Total Visitors
661
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत # भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष, बदलापुर...

More Articles Like This