35.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

आजमगढ़ : शादी के चंद घंटे बाद ही दुल्हे को लूटकर फरार हुईं दो दुल्हनें 

आजमगढ़ : शादी के चंद घंटे बाद ही दुल्हे को लूटकर फरार हुईं दो दुल्हनें 

अहरौला। 
तहलका 24×7 
          शादी के कुछ घंटों बाद ही दो दूल्हे को लूटकर दो दुल्हनें फरार हो गईं। अहरौला-तहबपुर क्षेत्र बार्डर पर हुई घटना से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों दूल्हे हरियाणा से शादी करने के लिए आजमगढ़ आए थे। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।हरियाणा के भिवाड़ी के रहने वाले रामअवतार और जतिन की एक बिचौलिया से आजमगढ़ में शादी तय हुई थी। इसके एवज में युवतियों के परिवार वालों को कुछ रकम भी देनी थी। दोनों युवक अपने कुछ परिचितों को लेकर तय रकम के साथ शुक्रवार को निजामाबाद स्थित शीतला देवी धाम मंदिर आए।
धूमधाम से दोनों का विवाह हुआ। विदाई की तैयारी हुई तो दुल्हनों ने पहले घर से होकर आने की बात कही। जिस पर एक आटो से दोनों दूल्हों के साथ दुल्हनें घर के लिए रवाना हो गईं। खादारामपुर गांव के पास बाइक सवार कुछ युवकों ने आटो रोकवा कर दोनों दूल्हों के पास मौजूद करीब 60 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल लूट लिए। इसी दौरान दुल्हनें भी उतरीं और बाइकों पर सवार होकर सभी फरार हो गए। दुल्हनें शादी में मिले सारे जेवरात भी ले गईं। आसपास के लोगों से मोबाइल फोन लेकर दूल्हों ने लोगों को सूचना दी। पहले तो अहरौला और तहबरपुर की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। जब सीमा विवाद निबटा तो अहरौला पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37138511
Total Visitors
621
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें 

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें  # बसपा उम्मीदवार ने पति धनंजय समेत परिवार...

More Articles Like This