जौनपुर के एडिशनल एसपी के पिताजी का हुआ देहांत
# शोक संवेदना व्यक्त करने वाले तमाम प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का लगा तांता
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार के पिताजी कन्हई प्रसाद का 80 वर्ष की आयु में नोयडा में देहांत हो गया। दुखद समाचार मिलते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी और शोक संवेदना व्यक्त करने वाले तमाम प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का तांता लगा रहा।
जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे पंचहटिया स्थित रामघाट पर अंतिम संस्कार होगा। इस दुखद समाचार से जिले के तमाम प्रबुद्ध वर्ग, समाजसेवी, पत्रकार, पुलिस के आला अधिकारियों का उनके आवास पर शोक सम्वेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।

















