जौनपुर : अराजक तत्वों ने लगाई गन्ने के खेत में आग, दस बिस्वा गन्ना जलकर हुआ खाक
खुटहन।
राजेश कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत बुढ़नेपुर गांव में अराजक तत्वों ने गन्ने के खेत में आग लगा दी जिससे तकरीबन 10 बिस्वा में लगे गन्ने की फ़सल जलकर राख हो गई। जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया।

पीड़ित किसान शंकर यादव पुत्र स्व. शोभनाथ यादव ने थाना खुटहन में तहरीर देकर कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। आग लगने की जानकारी आस-पास के लोगों के द्वारा शोर मचाने के बाद लगी जिसके बाद सभी लोगों ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
















