जौनपुर : अवकाश प्राप्त शिक्षाकर्मी का हुआ सम्मान
सुइथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत समोधपुर स्थित गांधी स्मारक पीजी कॉलेज में शुक्रवार को अवकाश प्राप्त शिक्षकणेत्तर कर्मचारी शिव कुमार सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’ ने कहा कि शिव कुमार सिंह महाविद्यालय के एक नेक और कर्मठ कर्मचारी के साथ- साथ अपने कर्तव्यों के प्रति बहुत ही निष्ठावान थे।



















