37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : गेहूं कय केन्द्र सिरकोनी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जौनपुर : गेहूं कय केन्द्र सिरकोनी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा मण्डी समिति सदर में स्थित विपणन शाखा सिरकोनी गेहूं कय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र पर तैनात केन्द्र प्रभारी कमलेश नरायण, विपणन निरीक्षक उपस्थित मिलें।

तैनात केन्द्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि केन्द्र पर बोरा उपलब्ध है। केन्द्र पर बैनर प्रदर्शित था, इलेक्ट्रानिक कांटा, नमीमापक यंत्र, छलना, पंखा, डस्टर व गेंहूँ खरीद स्टॉक रजिस्टर, क्रय पंजिका, ताटपप्टी, बोरा रजिस्टर, निरीक्षण पंजिका, रिजेक्शन रजिस्टर उपलब्ध पाया गया। दीवार पर वालपेन्टिंग भी पायी गयी तथा किसानों के छाया में बैठने की व्यवस्था पायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि केन्द्र पर मानक के अनुरूप प्रतिदिन गेहॅू खरीद करना सुनिश्चित करें, जिससे कृषकों को समर्थन मूल्य का लाभ अधिक से अधिक मिल सके। कृषक को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, जिसका विशेष ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि गेहूं क्रय के सम्बन्ध में किसानों का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रोत्साहित करे। गेंहूँ खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37113874
Total Visitors
623
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This