जौनपुर : साफ-सफाई कर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया नए सत्र का शुभारंभ

जौनपुर : साफ-सफाई कर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया नए सत्र का शुभारंभ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                वित्तीय वर्ष 2022-23 में नए सत्र आरम्भ के उपलक्ष्य में कार्यालय के सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल अपने कार्यालय में स्वत: साफ- सफाई का शुभारम्भ करते हुए यह सन्देश दिया कि जनपद के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व समस्त विद्यालयों में साफ- सफाई के उपरान्त नए सत्र का शुभारम्भ हो।

कार्यालय व विद्यालय के सभी स्टॉफ समय से पहुंचना सुनिश्चित करें। कार्यालय के साफ- सफ़ाई अभियान में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समग्र शिक्षा एवं समस्त जिला समन्वयक सुरेश पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, अरुण कुमार मौर्य, शोभा तिवारी, राजा हसन, स्टॉफ विजय शंकर, विजय बहादुर शर्मा, अखिलेश यादव उमाकान्त श्रीवास्तव, एसआरजी डॉ अखिलेश सिंह, डॉ कमलेश कुमार यादव, अजय कुमार मौर्य एआरपी राजू आदि लोग शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : बिना आधार नहीं मिलेगी पेंशन            
Next articleजौनपुर : अवकाश प्राप्त शिक्षाकर्मी का हुआ सम्मान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?