जौनपुर : असन्तुलित स्कार्पियो सड़क किनारे खंदक में पलटी, चार घायल
जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के नेवादा गांव के पास शुक्रवार को असन्तुलित स्कार्पियो हाई-वे से नीचे दस फुट गहरे गड्ढे में पलट गई जिसमें सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।बिहार के गोपालगंज के एक व्यक्ति की तबीयत काफी खराब थी। परिवार के लोग लखनऊ के पास किसी प्राइवेट अस्पताल में उपचार करवाने ले गए थे।

















