एम.एड. की अंतिम काउंसलिंग 18 अक्टूबर को…
# बीपीएड की शारीरिक दक्षता परीक्षा 12 अक्टूबर को
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध एम. एड. महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2022-24 में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के सापेक्ष द्वितीय और अंतिम काउंसलिंग 18 अक्टूबर 2022 को होगी। इसमें 001 से 730 तक के वे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जो प्रथम काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाए हैं या अब तक प्रवेश नहीं ले सके हैं। यह जानकारी सहायक कुलसचिव परीक्षा सेल ने दी है। उक्त काउंसलिंग हेतु काउंसलिंग पत्र 14 अक्टूबर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। काउंसलिंग हेतु अभ्यर्थी को काउंसलिंग पत्र में जारी किए गए निर्देशों का पालन कराना अनिवार्य होगा।

# बीपीएड की शारीरिक दक्षता परीक्षा 12 अक्टूबर को
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीपीएड महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2022-24 में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के सापेक्ष शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं काउंसलिंग 12 अक्टूबर को एकलव्य स्टेडियम में पूर्वान्ह 11:00 बजे संपन्न कराई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन कर चुके ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारण से प्रथम दक्षता परीक्षा एवं काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हो सके थे, ऐसे व्यक्ति 12 अक्टूबर को आयोजित द्वितीय शारीरिक दक्षता परीक्षा/ काउंसलिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। ऐसे व्यक्ति सारे दक्षता परीक्षा पत्र 8 अक्टूबर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।
















