जौनपुर : घर में अकेली भाभी को देख देवर की हुई नीयत खराब

जौनपुर : घर में अकेली भाभी को देख देवर की हुई नीयत खराब

# भाभी ने बुलाई पुलिस तो आशिक मिजाज देवर हुआ फरार

गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  थाना क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी देवर की अपनी भाभी पर ही नीयत खराब हो गई। गुरुवार की रात घर में अकेली भाभी को देखकर बुरी नीयत से उसके कमरे का दरवाजा पीट कर अश्लील बातें करने लगा जिस पर पहले तो भाभी ने उसे समझा-बुझाकर किसी तरह से मना कर दिया।

शुक्रवार की दोपहर में पुनः जब भाभी घर में अपने कमरे में अकेली सो रही थी तब देवर ने दरवाजा पीट कर खुलवाने की कोशिश की, जिस पर गुस्साई भाभी ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला लिया। हालांकि पुलिस का सायरन सुनकर देवर मौके से फरार हो गया। बताते हैं कि उक्त महिला का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहता है तथा घर पर उसकी पत्नी और उसका छोटा भाई ही रहता है। इस मामले में पूछे जाने पर प्रभारी थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर लाल बहादुर सिंह ने बताया कि उक्त मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : आईटीआई कॉलेज सहित कई उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
Next articleगाजीपुर : अवैध खनन के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?