जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पेट्रोल पंप कर्मी की दर्दनाक मौत

जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पेट्रोल पंप कर्मी की दर्दनाक मौत

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के जमदहां ईदगाह के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पेट्रोल पंप कर्मी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोरईखुर्द गांव निवासी 40 वर्षीय हवलदार राजभर पुत्र राम दुलार अब्बोपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। सुबह साढ़े सात बजे बाइक से वह पेट्रोल पंप पर जा रहा था। जमदहां गांव के ईदगाह के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे हवलदार सड़क पर गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे पीएचसी सोंधी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
Previous articleजौनपुर : यदि करनी हो जन सेवा तो रक्तदान ही है उत्तम सेवा- गिरीश चंद्र यादव
Next articleजौनपुर : आगामी बीस सितम्बर को आयोजित एकदिवसीय प्रदर्शन की बनी रणनीति
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?