जौनपुर : आज से होगी गेहूं की खरीद, तैयारी पूरी…

जौनपुर : आज से होगी गेहूं की खरीद, तैयारी पूरी…

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जिले में शुक्रवार से गेहूं की खरीद होनी है। इसे लेकर जिम्मेदारों ने तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान तीन एजेंसियों के अभी तक कुल 75 क्रय केंद्रों को गेहूं खरीदने की जिम्मेदारी मिल चुकी है। गेहूं क्रय केंद्रों पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। इससे किसानों को गेहूं बेचने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

जिले में आठ लाख 16 हजार किसान हैं, जिसके ओर से दो लाख 10 हजार 429 हेक्टेयर खेत में गेहूं की खेती की गई है। वहीं, इस साल गेहूं के पैदावार होने का लक्ष्य 807.955 हजार एमटी है। किसानों को गेहूं बेचने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सरकार ने गेहूं खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है। इस दौरान 72 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, शुक्रवार से गेहूं की खरीद करने के लिए अभी तक तीन एजेंसियों के तीन एजेंसियों के 75 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें पीसीएफ के 51, भारतीय खाद्य निगम के एक और मार्केटिंग के 23 क्रय केंद्र शामिल हैं। इन क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध हो गया है। इसमें ई-पॉप मशीन, इलेक्ट्रानिक कांटा, बोरा, पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध है।

# गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य तय

जिला खाद्य विपणन एनके पाठक ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य भी तय कर दी गई है। इस दौरान 2015 रुपया प्रति कुंतल समर्थन मूल्य निर्धारित की गई है। इस समर्थन मूल्य की दर से ही क्रय केंद्रों की ओर से किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीदने की तैयारी पूरी हो गई है। अभी तक तीन एजेंसियों के 75 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। किसानों को गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है।
Previous articleजौनपुर : पड़ोसी का मकान गिराने के मामले में 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Next articleजौनपुर : महिला चिकित्सक ने चिकित्साधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?