जौनपुर : महिला चिकित्सक ने चिकित्साधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
आयुष चिकित्सक ने सीएचसी केराकत के अधीक्षक पर सुविधा शुल्क मांगने और न देने पर बर्खास्त करने की धमकी देने का गभीर आरोप लगाया है। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने मामले की जांच कराने की बात कही है।महिला चिकित्सक का कहना है कि वह रोज ड्यूटी पर आती हैं, फिर भी परेशान करने के लिए अनुपस्थित कर दिया जाता है।


















