जौनपुर : पड़ोसी का मकान गिराने के मामले में 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में सोमवार की रात मनबढ़ों ने पूर्व प्रधान का मकान बुलडोजर से गिराने और लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने बुधवार देर शाम 14 नामजद समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।पीड़ित पूर्व प्रधान फतेह बहादुर चौहान ने तहरीर देकर बताया था कि उसके पड़ोसी त्रिभुवन प्रजापति और संजय प्रजापति से एक जमीन को लेकर पुराना विवाद था।

इसमें उसने नामांतरण के बाद छह फरवरी 22 को उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं तथा तहसीलदार के आदेश पर थाने की पुलिस और राजस्व टीम की उपस्थिति में एक कमरा पोख्ता और दो टिन शेड बनवाया था। सोमवार की रात लगभग डेढ़ बजे पड़ोसी लाठी डंडे से लैस बड़ी संख्या में साथियों के साथ मकान पर धावा बोल दिए। वह लोग भागकर किसी तरह जान बचाए। विपक्षी जेसीबी लगाकर मकान गिरा दिए और लोहे के गार्डर सहित अन्य सामान ट्रैक्टर से उठा ले गए। पीड़ित ने रात में ही पुलिस को सूचित करते हुए मंगलवार को थाने पर पहुंच कर घटना में शामिल 14 नामजद और 5-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।



















