जौनपुर : आप ने घाट की सफाई कर तिरंगा शाखा का किया समापन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर के गोपी घाट पर रविवार को जनपद के सामाजिक लोगों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया जिसमें प्रमुख रूप से उन सामाजिक लोगों के सफाई अभियान कार्य में ‘आम आदमी पार्टी’ जौनपुर के कार्यकर्त्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा इस कार्य का सहयोग किया गया।

जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गोपी घाट पर पहुंचे और वहाँ पर घाट के सफाई अभियान का पूर्ण सहयोग किए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा के उपस्थिति में तिरंगा शाखा लगाया गया। जिसके पश्चात गोपी घाट की सफाई एवं गोमती नदी के पास गंदगी की सफाई जनपद के सामाजिक लोगों एवं आम आदमी पार्टी एक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा किया गया। फिर देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों के बारे में भी चर्चा किया गया। इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा भी अपने महिला कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुई।

















