जौनपुर : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस को सौंपा

जौनपुर : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस को सौंपा

जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                             अंजान नंबर से फोन आया और एक विवाहिता की बलिया निवासी युवक से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर क्या था प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया तो प्रेमी भी उससे मिलने के लिए बुधवार की रात में ही बलिया से ट्रेन पकड़ लिया। जब वह प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर और रात में पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्रामीणों ने जब युवक को पकड़ा तो उसने बताया कि मार्च के महीने में एक रांग नंबर से फोन आया। उसी समय से दोनों एक दूसरे बात करने लगे। समय का पता नहीं चला और बातचीत दोस्ती और प्यार में बदल गई। फिर युवती ने बुलाया तो वह बलिया से गोदिया एक्सप्रेस से महिला के बताए गांव पहुंचा। वह गांव में पहुंचने तक मोबाइल पर लोकेशन देती रही।
जब रात को 11 बजे उसके घर के पास पहुंचा तो युवती ने मोबाइल बंद कर लिया। इधर-उधर भटक रहा था तभी ग्रामीणों ने पकड़कर पूछताछ करनी शुरू कर दी। जब लोगों को पूरे मामले की जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने पिटाई भी शुरू कर दी। किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी देर में पहुंची पुलिस ने युवक को थाने ले गई। थाना प्रभारी जफराबाद राजाराम द्विवेदी ने बताया कि युवक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई तहरीर आती है तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : सीएम योगी का आगमन आज, देंगे 257 करोड़ की सौगात
Next articleजौनपुर : आसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटन 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?