गाजीपुर : पत्रकार उत्पीड़न मामले मे पत्रकारों ने की एडीजी जोन से मुलाकात, सुनाई अपनी व्यथा
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
बीते दिनों खानपुर थाने मे हुए स्थानीय पत्रकारों से अभद्रता के मामले मे स्थानीय पत्रकारों ने एडीजी जोन वाराणसी से मुलाक़ात कर अपनी समस्या से अवगत करवाया।बीते दिनों खानपुर थाने मे तैनात सिपाही फूलचंद्र यादव ने महिला उत्पीड़न मामले मे पीड़ित पक्ष पर दबाब बनाकर मामले के समझौते मे लगे हुए थे, लेकिन मामले ने तूल तब पकड़ा ज़ब ये मामला स्थानीय पत्रकारों के संज्ञान मे आ गया।मामले की जानकारी होते ही स्थानीय प्रखर पूर्वांचल संवाददाता अंकित मिश्रा व जनसंदेश संवाददाता माधवेन्द्र सिंह मौके पर पहुँच मामले मे और जानकारी के लिए।




















