जौनपुर : कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने किया कुलपति से मुलाकात

जौनपुर : कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने किया कुलपति से मुलाकात

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को कुलपति से मुलाकात किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 2 और जिले जोड़ने की मांग का समर्थन करते हुए सराहनीय कदम बताया।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनाथ यादव के नेतृत्व में कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने कुलपति आवास पर पहुंचा और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। संघर्ष मोर्चा ने कहा कि पीयू के लिए 2 जिलों की मांग मुख्यमंत्री से करना सराहनीय कदम है संघर्ष मोर्चा इसका समर्थन करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी समस्या को उनके सामने रखा कि विश्वविद्यालय से काफी जिले कट जाने के बाद मात्र 2 जिले बचे हैं। इसलिए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों पर व विश्वविद्यालय पर आर्थिक समस्या का भार बढ़ गया है। इसलिए जनपद से जुड़े प्रतापगढ़ सुल्तानपुर अंबेडकरनगर में से किसी दो जिले को विश्वविद्यालय से जोड़ दिया जाए। जिससे पूर्वांचल विश्वविद्यालय का आर्थिक भार कम हो सके और कर्मचारियों का भविष्य संवर सके। कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने कहा कि सरकार से मेरी भी मांग काफी लंबे से चली आ रही थी, लेकिन कुलपति ने उन्हें एक रूप देने का प्रयास किया है। इस मौके पर महामंत्री डा दियजेन्द्र उपाध्याय, मनीष वर्मा, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : छत से पानी टपकता देख एसडीएम ने तत्काल दिया मरम्मत का निर्देश
Next articleजौनपुर : नई फीस गाइडलाइन को लेकर प्रबंधकों ने किया पीयू में प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?