जौनपुर : कार की चपेट में आने से सायकिल सवार की दर्दनाक मौत

जौनपुर : कार की चपेट में आने से सायकिल सवार की दर्दनाक मौत

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार देर रात कार की चपेट में आने से सायकिल सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।

बाबू पुरवा गांव निवासी शनि (16) पुत्र किशन बीती रात सायकिल से अपने घर लौट रहा  था। बड़ागांव बाजार के पास पहुंचा जहां पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। घायल युवक को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक के मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाबूपुरवा गाँव स्थित लखनऊ बलिया राज्य मार्ग को जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
Previous articleहौसला बुलन्द पशु तस्करों ने युवक को पीटकर कर किया लहू-लुहान
Next articleजौनपुर : पंडित राजबली उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?