हौसला बुलन्द पशु तस्करों ने युवक को पीटकर कर किया लहू-लुहान
# मुखबिरी के शक में रॉड, लाठी-डंडे से पीटा, जिला चिकित्सालय रिफर
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीमऊ में हौसला बुलन्द पशु तस्करों ने एक युवक को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। इससे भी जी नहीं भरा तो पीड़ित व पीड़ित के बहन के घर चढ़कर भी गाली- गलौज करते हुए खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित पुलिस को तहरीर के माध्यम कार्यवाई की मांग किया है।पीड़ित आमिर का आरोप है कि उक्त गांव निवासी सलाम, दिलशाद पुत्रगण मुस्लिम, अबुजर पुत्र अबुशाद, वसीम पुत्र सलाम कलीम पुत्र सलाम पशु तस्कर होने के साथ-साथ थाने के हिस्ट्रीशीटर भी हैं।


















