जौनपुर : पंडित राजबली उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर के तत्वाधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक पंडित सूर्यनाथ उपाध्याय के जेष्ठ पुत्र पंडित राजबली उपाध्याय की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगंज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ दिवेश उपाध्याय ने कहा कि पंडित राजबली उपाध्याय बहुत ही सहज व सरल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे उनकी बड़ी लोकप्रियता थी उनका पूरा जीवन गरीबों पीड़ितों की समाज सेवा के प्रति समर्पित रहा। वह बहुत ही बहादुर व्यक्ति थे उनका गरीबों के प्रति किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। समाज का उनके जाने से एक अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्य अतिथि डॉ राकेश उपाध्याय ने कहा कि पंडित राजबली उपाध्याय वह एक महान शख्सियत थे। उनके जीवन का एक ही मूल मंत्र था निश्चय, निर्भीक और न्याय प्रियता.. यही उनकी तीनों शपथ और सोच थी। इसी मूल मंत्र के आधार पर वह पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित किया कर दिया। बहुत ही दृढ़ निश्चय और न्याय भी व्यक्ति थे। जिस बात के लिए वो दृढ़ हो जाते थे उस पर वह कभी पीछे नहीं हटते थे। बड़ी सरलता आदर व सेवा भाव से लोगों के प्रति अपने जीवन को समर्पित कर दिया। आज हम कह सकते हैं कि हमने एक न्याय प्रिय शख्सियत को अपने बीच से खो दिया है।

















