27.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : कोविड-19 स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

जौनपुर : कोविड-19 स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर के तत्वाधान में कोविड-19 स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद वैक्सीन प्रभारी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके सिंह ने कहा कि कोरोना वैक्सीन से ही खत्म किया जा सकता है। वैक्सीन के ही कारण आज पोलियो, टिटनेस जैसी तमाम बीमारियां खत्म हो गई। आज भी जागरूकता की कमी है। जब कि मेगा वैक्सीन कैंप लगाया जा रहा है।
सप्ताह में 4 दिन 15-15 गांव का चयन कर एक गांव का 3 बार कैंप महीने में किया जा चुका है अभी कई गांव ऐसे हैं जो वैक्सीनेशन गांव में पूर्ण नहीं हुआ है अभी कोरोना मुक्त गांव नहीं हुआ है। इससे महामारी का खतरा बना रहता है। गांव पूर्ण रूप से कोरोना मुक्त नहीं हुआ है। मेरा लक्ष्य एक दिन में एक लाख लोगों को टीका लगाने का रहता है लेकिन शाम तक पता चलता है कि मात्र 30000 लोगों को 40000 लोगों को टीका लगा। आज के कैंप का उद्देश्य है कि सभी उपस्थित संस्थाएं समाज को वैक्सीन के लिए प्रेरित करें टीका की कोई कमी नहीं है।
3200000 टीकाकरण का लक्ष्य था और 2500000 के ऊपर टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें चार लाख सेकंड डोज लगा है। सेकंड डोज कम लोग लगवा रहे हैं। वैक्सीन ना लगवाने से ही काल के गाल में लोग समाए हैं। संस्था का यह जागरूकता शिविर अत्यंत सराहनीय है।  वहीं बलवंत सिंह डीएमसी यूनिसेफ ने कहा कि कोविड-19 से अभी भी सजग रहना जरूरी है इस तरह का आयोजन आज और ज्यादा प्रासंगिक है। डॉ मनोज वत्स ने कहा कि कम पढ़े लिखे लोगों को ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है। अध्यक्षता करते हुए डॉ आर एन सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी ने दो तरह हानि कियाह एक भौतिक हानि एवं दूसरा मानसिक हानि। मानसिक रूप से डरा हुआ व्यक्ति कई बार मरता है।
इस दौरान डॉ दिलीप सिंह, मुन्नी बेगम, शोभना स्मृति ने भी सम्बोधित किया। मिशन इंद्रधनुष के तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। जिसका निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीबीएस लक्ष्मी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला चिकित्सालय परामर्शदाता सीमा सिंह ने किया। इस दौरान फूलचंद भारती, शिव शंकर चौरसिया ने महती भूमिका निभाई। जनपद की महत्वपूर्ण संस्थाएं रेड क्रॉस सोसाइ, टीजन शिक्षण संस्थान, नारी चेतना, मां मूर्ति ग्रुप, प्लांटेशन दलित फाउंडेशन, जन विकास संस्थान समेत तमाम प्रमुख स्वयंसेवी संस्थाएं मौजूद रहे।अंत में कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संस्था सचिव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37104006
Total Visitors
379
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This