जौनपुर : गले से चेन छीनकर भाग रही महिला चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 क्षेत्र के ग्राम पचवर में शनिवार को देर रात अपने दरवाजे पर सो रही महिला शकुंतला देवी के गले की चेन को छीनकर भागते समय महिला के परिजनों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
उक्त गांव निवासी लाल बहादुर सरोज पुत्र अम्मल सरोज निवासी पचवर एक सप्ताह से शकुन्तला देवी के घर के सामने से आते जाते समय रुककर सलाम- वन्दगी करके पहले विश्वास ले लिया और उनके गले मे पड़ी सोने की पहचान कर लिया और योजनाबद्ध तरीके अपने एक साथी विनोद यादव के साथ महिला के घर पहुँचकर उसके गले मे पड़ी चेन छिनने लगा। जिसके चलते महिला की नींद खुल गयी और उन्होंने चोर को पहचान कर शोर मचाया। जिस पर उनके परिजनों ने चोर को दौड़ाकर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चेन बरामद करने का प्रयास कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।