जौनपुर : क्षतिग्रस्त शास्त्री पुल से भारी वाहनों का आवागमन हुआ बंद 

जौनपुर : क्षतिग्रस्त शास्त्री पुल से भारी वाहनों का आवागमन हुआ बंद 

# परेशानी से बचने के लिए जानें कहाँ और किधर है रूट डायवर्जन 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             लखनऊ माझी घाट मार्ग (जौनपुर से आजमगढ़ मार्ग) स्थित गोमती नदी पर शास्त्री पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण से शास्त्री पुल पर भारी व ओवरलोड वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है और रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
1. इलाहाबाद की ओर से शाहगंज व आजमगढ़ जाने वाले भारी वाहन/ ओवरलोड वाहन के लिए मुंगरा बादशाहपुर से सुजानगंज हुए होते हुए शाहगंज के लिए जाएंगे जहां से अंबेडकर नगर, फैजाबाद, आजमगढ़ जा सकेंगे।
2. मिर्जापुर की ओर से आजमगढ़ जाने वाले भारी वाहन व ओवरलोड वाहनों के लिए मड़ियाहूं से जलालपुर से थानागद्दी से केराकत से खुज्जी मोड़ होते हुए आजमगढ़ के लिए जा सकेंगे।
3. वाराणसी से आजमगढ़ जाने वाले भारी व ओवर लोड वाहनों के लिए जलालपुर से थानागद्दी से केराकत से खुज्जी मोड होते हुए आजमगढ़ जा सकेंगे।
4. आजमगढ़ से आने वाले भारी वाहन व ओवरलोड वाहन प्रसाद तिराहे से केराकत से थाना गद्दी होते हुए जलालपुर जाएंगे जहां से वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, लखनऊ इत्यादि स्थानों पर जा सकेंगे ।
5. शाहगंज से की ओर से आने वाले भारी वाहन व ओवरलोड वाहनों के लिए पंचहटिया से प्रसाद तिराहा होते हुए केराकत से थानागद्दी से जलालपुर होते हुए वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर इत्यादि को जा सकेंगे।
6. सुल्तानपुर वाराणसी बाईपास पर जौनपुर उतरने वाले पॉइंट पर जैसे हाउज तिराहा, पकड़ी तिराहा, अलीगंज तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस बल लगाकर आजमगढ़ व शाहगंज जाने वाले भारी वाहनों को शहर की ओर आने से रोका जाएगा।
Previous articleजौनपुर : ग्रामीण स्तर पर हर घर दस्तक देकर जलाई स्वच्छता की अलख
Next articleजौनपुर : न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?