29.1 C
Delhi
Saturday, May 11, 2024

जौनपुर : चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर 15 नवंबर को निकल जाएगी भव्य शोभायात्रा

जौनपुर : चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर 15 नवंबर को निकल जाएगी भव्य शोभायात्रा

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               कायस्थ समाज के आराध्य देवता भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजनोत्सव के पावन पर्व पर 15 नवंबर को समस्त समाज द्वारा एक भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है।
इस संदर्भ में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने बताया कि 15 नवम्बर बुधवार को श्री चित्रगुप्त जी भगवान की भव्य शोभायात्रा टाउन हॉल से निकाली जाएगी।शोभायात्रा कोतवाली चौराहा से चहारसू चौराहा ओलंदगंज होते हुए श्री चित्रगुप्त मन्दिर रुहट्टा पर समाप्त होगी। शोभायात्रा में जिले की समस्त कायस्थ सभाएं शिरकत कर रही है। महासमिति के अध्यक्ष ने समस्त कलमकारों का आह्वान करते हुए कहा कि जो भी शिक्षित समाज है उसे चित्रगुप्त जी की आराधना करना चाहिए एवं उनके शोभायात्रा में सम्मिलित होना चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि समस्त बन्धुओं से 15 नवंबर को अपराह्न 1 बजे तक टाऊन हॉल पहुंचने का आह्वान किया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37327530
Total Visitors
406
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत # भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष, बदलापुर...

More Articles Like This