29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : जिलाधिकारी ने किया NH-56 का औचक निरीक्षण

जौनपुर : जिलाधिकारी ने किया NH-56 का औचक निरीक्षण

# 15 अगस्त तक कार्य समाप्ति का दिया अल्टीमेटम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा निर्माणाधीन एन-एच 56 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर सिंह को निर्देशित किया कि शिवापार एवं पकड़ी के पास बने अंडरपास की सर्विस रोड 10 दिन के भीतर बना दी जाए, जिससे जाम की समस्या में कमी आ सके। उन्होंने मटेरियल की सप्लाई, जमीन विवाद के संबंध में जानकारी प्राप्त की और कहा कि 15 अगस्त 2021 तक प्रत्येक दशा में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
वहीं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा विकास खंड मड़ियाहूं में जिला पंचायत द्वारा बनाई गई रजमलपुर से औरैला मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क खुदवाकर सड़क की गुणवत्ता की जांच की। जेई अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि 19.90 लाख की लागत से बनी बनाई गई है। जिलाधिकारी द्वारा एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जैनुराम को निर्देशित किया कि सड़क की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने जेई को निर्देशित किया कि सड़क की पटरी बनाने का कार्य शुरू किया जाए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37120861
Total Visitors
705
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This