जौनपुर : जिलाधिकारी ने किया चंदवक थाने का औचक निरीक्षण

जौनपुर : जिलाधिकारी ने किया चंदवक थाने का औचक निरीक्षण

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को चंदवक थाने का औचक निरीक्षण किया गया। महिला हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूछा कि आज कितनी शिकायतें प्राप्त हुई इस पर बताया गया कि कुल 03 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर पुलिस की टीम भेजकर मामले का निस्तारण कराया गया।

जिलाधिकारी द्वारा अपराध रजिस्टर, एससी-एसटी रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर सहित अन्य का बारीकी से निरीक्षण किया गया और कहा कि पास्को एवं महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर फीडबैक प्राप्त करें कि निस्तारण से संतुष्ट है कि नहीं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शिकायतों का थाने पर ही निस्तारण हो जाए, शिकायतकर्ताओं को जनपद में आना न पड़े।

उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई एवं आगंतुकों के लिए बैठने की कुर्सी एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस के द्वारा लोगों से अच्छा व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : व्यापारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने की बैठक
Next articleगाजीपुर : एशिया हॉकी कप जीतकर आये खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?