जौनपुर : व्यापारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने की बैठक
गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कस्बे में दुकानों के सामने टिन शेड लगाने के लिए प्रशासन ने अनुमति प्रदान कर दी है। हालांकि टिनशेड की लंबाई अधिकतम चार फीट तय की गई है। जो दुकानें सड़क से सटी हैं। वह टिन शेड नहीं लगा पाएंगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशासक नगर पंचायत हिमांशु नागपाल ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों के साथ हुई बृहस्पतिवार को बैठक में इस बात की घोषणा की।व्यापार मंडल के अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशासक नगर पंचायत हिमांशु नागपाल को एक ज्ञापन सौंपा था।

















