जौनपुर : जुड़वा बच्चों का गला घोंटकर महिला ने लगाई फांसी
# घटना को लेकर क्षेत्र मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के तरियारी के कस्तूरीपुर गांव में बीती रात एक महिला परिवारिक कलह से ऊब कर अपने दो जुड़वा बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के पश्चात खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कस्तूरीपुर गांव निवासी मनोज कुमार पाल की शादी 12 वर्ष साल पहले लाइन बाजार थाना अंतर्गत परियाएं गांव की 29 वर्षीय सरोजा देवी पाल के साथ हुई थी।

शादी के 12 वर्ष बाद जुड़वा बच्चे पैदा हुए। जिसमे लड़का तनवेश व लड़की तन्वी थे दोनो की उम्र 11 माह बताई जा रही है। मनोज पाल मुंबई में रहकर प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। दो माह पूर्व मनोज अपनी पत्नी सरोजा को मुंबई से घर लेकर आया था।शुक्रवार को गांव में गणेश पूजा का भंडारा था जिसमे वह गया था जहां रात में रुक गया शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने लगा तो कोई आवाज नहीं आई तो अनहोनी होने का अंदेशा हुआ तो स्वजनों की मदद से दरवाजा खोला गया तो सरोजा शटर के हुक से गमछे के सहारे फांसी पर लटकती मिली तो बगल में ही दोनो बच्चे मृत पड़े मिले। वारदात की जानकारी होने के बाद आस पास के गांवो में हड़कंप मच गया।

















