जौनपुर : अधेड़ हुआ जहरखुरानी का शिकार

जौनपुर : अधेड़ हुआ जहरखुरानी का शिकार

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                  स्थानीय रोडवेज पर एक अधेड़ को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर अपना शिकार बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।

सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी छोटेलाल मौर्या (50) पुत्र रामबली जो कोयंबटूर में रहकर पेंटर का काम करते हैं। वह कोयंबटूर से लखनऊ ट्रेन से पहुंचे। शनिवार को लखनऊ से रोडवेज बस पर सवार होकर शाहगंज पहुंचे। जहां जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने दोस्ती बना कर नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर नगदी सहित सारा सामान लूटते हुए नगर के जेसीज चौराहे पर उसे बेहोशी के हालत में छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराया।
Previous articleजौनपुर : डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन
Next articleजौनपुर : जुड़वा बच्चों का गला घोंटकर महिला ने लगाई फांसी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?