जौनपुर : डिप्टी सीएमओ ने छापेमारी कर पैथोलॉजी में जड़ा ताला

जौनपुर : डिप्टी सीएमओ ने छापेमारी कर पैथोलॉजी में जड़ा ताला

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7                                                         डिप्टी सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गुरुवार को पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी की। मानीकलां में एक पैथोलॉजी पर पर्याप्त कागजात न मिलने पर ताला जड़ दिया गया। वहीं सोंधी के एक डायग्नोस्टिक सेंटर के डाक्टर से संबधित कागजात सीएमओ आफिस दिखाने को कहा गया है।

डिप्टी सीएमओ डॉ संतोष कुमार जायसवाल को शिकायत मिली थी कि मानीकलां में अवैध रूप से एक पैथोलॉजी सेंटर संचालित है। शिकायत की जांच करने वह दोपहर बाद वह पीएचसी सोंधी पहुंचे। एमओआईसी डॉ रमेश चंद्रा को साथ लेकर पास के एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर पहुंचे। यहां जांच करने के बाद डाक्टर को संबधित कागजात लेकर सीएमओ कार्यालय दिखाने को कहे। यहां से मानीकलां स्थित साईं पैथोलॉजी सेंटर पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम देख पैथोलॉजी संचालक फरार हो गया। जिसमें ताला लगाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम वापस चली गई। एमओआईसी डॉ रमेश चंद्रा ने बताया कि जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी।

Previous articleजौनपुर : दो किलो गांजा के साथ गो तस्कर गिरफ्तार 
Next articleजौनपुर : किसानों की समस्याओं के बाबत कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन, किया प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?