जौनपुर : भाजपा के पक्ष में बोलने पर व्यापारी को सपाइयों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

जौनपुर : भाजपा के पक्ष में बोलने पर व्यापारी को सपाइयों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

सरपतहां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत अरसियां बाजार में बुधवार की शाम मीडियाकर्मियों के सामने भाजपा के पक्ष में बोलने पर सपा समर्थकों ने व्यापारी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने देर रात एक नामजद व आधा दर्जन अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
एक समाचार चैनल के पत्रकार बाजार में वोटरों का मन-मिजाज भांपने के लिए लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान बाजार निवासी पेशे से व्यवसायी कामता प्रसाद गुप्ता ने पूछे जाने पर भाजपा का पक्ष लेते हुए वोट देने की बात कही। यह बात वहां मौजूद सपा समर्थक विनय यादव व उसके करीब आधा दर्जन समर्थकों को नागवार लग गई। आरोप है कि विनय ने अपने साथियों संग कामता की जमकर पिटाई कर दी और जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस मारपीट, गाली-गलौच व जान से मार डालने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपितों की खोज कर रही है।
Previous articleजौनपुर : डिबरी की लौ से तीन मड़हे जलकर खाक, गृहस्थी का सारा सामान जला
Next articleआजमगढ़ : लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक- एसडीएम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?