जौनपुर : डीएम ने किया केराकत तहसील का औचक निरीक्षण
# डीएम की गाड़ी के सामने बुजुर्ग महिला फरियादी लेटी
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने केराकत तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने रिकार्ड रूम, अभिलेखागार, खतौनी वितरण रूम, कोर्ट केस का बारीकियों के साथ निरीक्षण किये। कुछ समय के लिए तहसील में हड़कंप मचा रहा।

मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ जगहों पर शासन के मंशानुसार कार्य नहीं किये गये है जिसे नोट कर उप जिलाधिकारी को बता दिया गया है साथ ही जो मामले बहुत पुराने है उसे जल्द से जल्द निस्तारण किया जाय। समय से लोगो को न्याय मिल सके और शिकायतों का गुणवक्ता पूर्वक निस्तारण हो सके यही सब निर्देश दिये गये है। साथ ही जो हमारी टीम है बहुत सारी मेहनत की है कुछ कमियां अपडेट की गई है उन्होंने बताया की सारी कामिया को नोट किया गया है। इसमें कुछ लोगो की लापरवाही निकल आई है उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।


















