जौनपुर : तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 

जौनपुर : तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 

# कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खुटहन में होगा आयोजन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल व खण्ड शिक्षा अधिकारी खुटहन पंकज यादव के निर्देशन में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अन्जू खरवार वार्डन व समस्त कस्तूरबा परिवार खुटहन के द्वारा किया गया।
इस दौरान अन्जू खरवार वार्डन ने बताया कि यह शिविर प्रतिदिन प्रातः काल 07 बजे से 8: 30 बजे तक चलेगा। योग गुरु डॉ ध्रुवराज ने बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए ताड़ासन, ध्रुव आसन, वृक्ष आसन, गरुड़ आसन, त्रिकोण आसन, कटि चक्र आसन, पादहस्त आसन, पश्चिमोतानासन, सर्वाग आसन, शीर्ष आसन, भुजंग आसन, शलभासन, चक्रीय आसन तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर नेहा यादव, कलावती यादव, दिपिका यादव, रूकमीना यादव, पूनम श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : भाजपा जौनपुर की बुनियाद के ईंट हैं राजकेशर सिंह जी- मोती सिंह 
Next articleजौनपुर : गेट पर चौकसी बरतने का कुलपति का निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?