जौनपुर : तेजीबाज़ार का भरत-मिलाप सकुशल सम्पन्न 

जौनपुर : तेजीबाज़ार का भरत-मिलाप सकुशल सम्पन्न 

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता 
तहलका 24×7 
                 स्थानीय बाजार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भरत मिलाप कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की बहुत ही सुंदर झांकी निकाली गयी। जिसे देख लोग भावविभोर हो गए।
यह झांकी पुरानी बाजार स्थित तारकेश्वर नाथ मंदिर से उठाई गई और कटरा चौक, सुभाष चौक से होते हुए यूनियन बैंक से होकर पुनः मंदिर पर वापस ले आयी गयी और मंदिर परिसर में ही चारों भाइयों का मिलन कराया गया। इस भरत मिलाप में  शिवांशू ऊमर ने श्रीराम का पाठ किया, हर्ष गुप्ता ने लक्ष्मण का स्नेहा गुप्ता ने माता सीता का, नितिन कन्नौजिया ने भरत और अंश गुप्ता शत्रुघ्न बने थे, वहीं हनुमान जी का पाठ आदित्य गुप्ता उर्फ वैभव ने किया। सभी बच्चों ने बहुत ही सुंदर अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया। जिसमें स्थानीय लोग भारी संख्या में डीजे की धुन भक्ति गीतों पर नाचते गाते झूमते हुये झांकी के साथ साथ चलते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना तेजीबाज़ार के एसआई राजीव मल्ल, सिपाहीगण अमित, दिनेश, श्याम सिंह, अमरनाथ सहित पुलिस प्रशासन पूरे झांकी के दौरान उपस्थित रही। झांकी गंतव्य पर पहुंचते ही कार्यक्रम के आयोजकर्ता संजय ऊमर ने बड़े ही विधि-विधान के साथ चारों भाइयों का आरती पूजन किया। इसके तत्पश्चात दर्शकों में प्रसाद का वितरण करवाया गया।
वही विशिष्ठजनों के हाथों अभिनय करने वाले नन्हे-मुन्हे बाल कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर चंद्र प्रकाश ऊमर वैश्य, प्रधान प्रतिनिधि रतन सिंह, शिव गुप्ता, राजकुमार, संदीप पत्रकार, विजय पत्रकार, गणेश, गंगाराम, बकुली शिवकुमार, पूर्व बीडीसी रामबाबू ऊमर वैश्य, तनमय, ललित कुमार, अभिनव, गोपाल, भीम, सोनू, राजू, रूदल, संतोष, सूरज, महेश, सर्वेश सहित सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : दबंगों ने किया चाचा-भतीजे पर हमला 
Next articleजौनपुर : मुलायम सिंह यादव के निधन से एक युग का हुआ अंत- श्याम सिंह यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?