जौनपुर : दूल्हे के चाचा से डेढ़ लाख ले भागा उचक्का

जौनपुर : दूल्हे के चाचा से डेढ़ लाख ले भागा उचक्का

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
                    नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक मैरिज लॉन के समीप खड़े दूल्हे के चाचा से बाइक सवार दो उचक्कों ने डेढ़ लाख रुपए से भरे बैग को छीन लिया और धक्का देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
रविवार की देर शाम नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित श्यामा पैलेस मैरिज हाल में सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र हिगुन गौरा गांव से भीम कुमार मौर्या पुत्र राम सबद की बारात आई थी। रात करीब आठ बजे दूल्हे भीम कुमार के चाचा अर्जुन मौर्या डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग लेकर मैरिज लॉन के सामने खड़े थे। इसी बीच बाइक सवार दो उचक्के पहुंचे और अर्जुन से रूपए से भरा बैग छीन कर घासमंडी चौराहे की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
Previous articleजौनपुर : शासन प्रशासन के द्वेषपूर्ण रवैए पर आईएमए खफा…
Next articleलखनऊ : दिनदहाड़े मनरेगा के ठेकेदार की पूर्व प्रधान ने की गोली मारकर हत्या 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?