लखनऊ : दिनदहाड़े मनरेगा के ठेकेदार की पूर्व प्रधान ने की गोली मारकर हत्या 

लखनऊ : दिनदहाड़े मनरेगा के ठेकेदार की पूर्व प्रधान ने की गोली मारकर हत्या 

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
                   राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े गोली मारकर मनरेगा के ठेकेदार की हत्या कर दी गई। मामला काकोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौधरी मोहल्ला का है। बताया जा रहा है कि मनरेगा के ठेकेदार रामजीवन लोधी और पूर्व प्रधान शमशेर सिंह के बीच जमीन के विवाद को लेकर पिछले 10 सालों से रंजिश चल रही थी। इसी के चलते शमशेर सिंह ने रामजीवन के ऊपर ताबड़तोड़ कई राउंड फायर किए और वहां से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, रामजीवन को 3 गोलियां लगी थीं जिसके चलते वह जमीन पर गिर गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामजीवन को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में एडीसीपी वेस्ट चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी पूर्व प्रधान शमशेर सिंह की भी तलाश जारी है। यूं तो इस हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है।लेकिन पुलिस हत्या के असल कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक रामजीवन की मौत की सूचना तुरंत परिजनों को दे दी गई, उनसे भी हत्या के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : दूल्हे के चाचा से डेढ़ लाख ले भागा उचक्का
Next articleजौनपुर : हमलावर बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही उठेगा घटना की सच्चाई से पर्दा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?