जौनपुर : दो दशक से फरार हिस्ट्रीशीटर को खेतासराय पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

जौनपुर : दो दशक से फरार हिस्ट्रीशीटर को खेतासराय पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                    20 सालों से फरार चल रहे शातिर हिस्ट्रीशीटर को खेतासराय पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। शातिर हिस्ट्रीशीटर की 15 मामलों में खेतासराय पुलिस को तलाश थी। यह कार्रवाई वांटेड अपराधियों के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई।
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि कुख्यात अभियुक्त शहाबुद्दीन उर्फ समसू उर्फ पप्पू पुत्र मकसूद निवासी सोंगर के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था और सीआरपीसी की धारा 82 के तहत तमीला के लिए थाने पर आया था। इसी क्रम में न्यायालय द्वारा एनडीपीएस एक्ट में भी अभियुक्त के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। शहाबुद्दीन को पुलिस पंद्रह से ज्यादा वर्षों से तलाश कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि वो मुंबई में है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये चालान न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ 1996 से 2004 के बीच कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट के कई मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ गुंडा और गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है। वर्ष 1998 में खेतासराय पुलिस ने उसका चालान भी न्यायालय भेजा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उपनिरीक्षक हरि शंकर यादव, कांस्टेबल रणजीत कुमार यादव, सौरभ यादव, कृष्णानंद यादव आदि शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : नवरात्रि डांडिया महोत्सव में खूब थिरके श्रद्धालू, दुर्गामय हुआ नगर
Next articleजौनपुर : अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म व हत्या के दोषियों को उम्रकैद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?