उन्होंने कहा कि जनपद में जहां-जहां सड़क खुदाई का कार्य किया गया है उसे तत्काल पूर्ण कराएं और आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिपाह रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व द्वारा मौके पर जाकर नाममि गंगे द्वारा चलाये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति प्रत्यक्ष देखा और नाममि गंगे के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।