जौनपुर : बिना आधार नहीं मिलेगी पेंशन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने अवगत कराया है कि पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन अगर आप भी राष्ट्रीय पेंशन योजना के लाभार्थी है तो जल्द ही अपना आधार ऑथोन्टीकेशन करा लें। अन्यथा आपकी पेंशन आना बन्द हो सकती है। इसके लिए पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थी इंटरनेट, कैफे, लोकवाणी केंद्र या खुद मोबाइल के माध्यम से अपने आधार का प्रमाणीकरण करा सकते है। इसके साथ ही जिला प्रोबेशन कार्यालय कलेक्ट्रेट कैम्पस के कार्यालय में जाकर भी अपना बैंक विवरण, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर सहित जमा कर सकते है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आधार बेस भुगतान की प्रक्रिया लागू करने के बाद जनपद में वृद्वावस्था, निराश्रित महिला पेंशन व दिब्यांगजन पेशन का लाभ ले रहे लाभार्थियों के लिए आधार सीड़िग (आधार प्रमाणीकरण) अनिवार्य हो गया है। वर्ष 2022-23 में आधार बेस भुगतान किया जाना है। इसलिए जिन लाभार्थियों ने अभी भी अपने आधार का प्रमाणीकरण नही कराया है, व जल्द करा ले। अन्यथा उनकों पेंशन का लाभ मिलना बंद हो सकता है। इसके लिए लाभार्थी इंटरनेट कैफे, लोकवाणी केंद्र या खुद मोबाइल के माध्यम से अपने आधार का प्रमाणीकरण करा सकते है।


















