जौनपुर : न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर : न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7 
                   स्थानीय कंपोजिट विद्यालय बहाउद्दीनपुर प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे चितौड़ी न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय और जूनियर के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता आरंभ होने के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण किया और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। तत्पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा द्वारा फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसके बाद एनपीआरसी शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप सिंह बागी एवं आशीष कुमार मौर्या की देख-रेख में कबड्डी, ऊंची-कूद, दौड़ सहित विभिन्न खेलों में बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के अंत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों में पुरस्कार का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कमलाकर मिश्रा, हृदय मिश्रा, अशोक कुमार सिंह क्रीड़ा अधिकारी, राय साहब सिंह, शरद मिश्रा, ग्राम प्रधान विजय भारत यादव, जितेंद्र प्रताप यादव, आशीष लोहिया, पूर्व अध्यापक ध्रुवराज सिंह, रामबहाल सिंह, भानू सिंह, अनिल सिंह, विजय दुबे सहित आदि लोग उपस्थित रहें।।
Previous articleजौनपुर : क्षतिग्रस्त शास्त्री पुल से भारी वाहनों का आवागमन हुआ बंद 
Next articleजौनपुर : पढ़ाई के साथ- साथ खेल से भी संवार सकते हैं भविष्य- मनीष सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?