जौनपुर : पति के साथ ससुराल लौट रही विवाहिता प्रेमी के साथ फरार

जौनपुर : पति के साथ ससुराल लौट रही विवाहिता प्रेमी के साथ फरार

जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही। परिजनों के मुताबिक वह इससे पहले भी एक बार प्रेमी के साथ जा चुकी है। गांव निवासी एक युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में हुई थी।
शादी के बाद से ही पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। महिला के मायके के लोग समझा बुझाकर काफी परेशान हो गए। महिला का उसके मायके के पड़ोस के गांव के युवक से पहले से संबंध था। विवाह के बाद भी वह प्रेमी के संपर्क में बनी रही। रक्षाबंधन पर वह मायके गई थी। एक हफ्ते मायके में रहने के बाद शुक्रवार को पति के साथ ससुराल आते समय उसने रास्ते में अंबेडकर मूर्ति तिराहे के पास कुछ काम बताकर बाइक से उतर गई। पति जब काफी देर तक वह नहीं आई तब उसे ढूंढने लगा। बाद में जब उसके मोबाइल पर बात किया तो उसने प्रेमी के साथ जाने की बात बताई। कहा कि वह अब उसके साथ ही शादी करेगी। घटना को लेकर क्षेत्र में जोरदार चर्चा है
Previous articleआजमगढ़ : कोचिंग पढ़ने आई छात्रा को छात्रा ने मारा चाकू
Next articleवाराणसी : आभूषण व्यवसायी के यहां 29 घंटे तक चली छापेमारी, टैक्स चोरी के मिले सबूत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?