जौनपुर : राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा पूर्वांचल- डॉ दुर्गेश यादव
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
पूर्वांचल के विकास और आत्मनिर्भरता की सार्थक लड़ाई लड़ने वाली संस्था पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दुर्गेश यादव इन दिनों पूर्वांचल के दौरे पर हैं। बुधवार उन्होंने महमदपुर गुलरा गांव में मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार तथा समरस फाउंडेशन के महासचिव शिवपूजन पांडे से मुलाकात की।श्री पांडे द्वारा समरस फाउंडेशन जनसंपर्क कार्यालय पर उनका अभिनंदन किया गया।


















