जौनपुर : पीयू की परिसर परीक्षाएं शुरू, 1500 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
# चला सघन तलाशी अभियान, 1500 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परिसर परीक्षाएं केंद्र संख्या एक व दो पर शुरू हो गई। केंद्राध्यक्ष डॉ. रसिकेश और डॉ संजीव गंगवार ने बताया की परिसर के समस्त पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। कुल 1500 विद्यार्थियों ने दो पाली में परीक्षा दी।

कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के प्रेरक उद्बोधन से अभिप्रेरित विद्यार्थियों ने उत्साह से लबरेज होकर परीक्षा दी। सभी विद्यार्थियों ने कुलपति के विचारों को आत्मसात किया और परीक्षा में सुचितापूर्वक सम्मिलित हुए। केंद्राध्यक्ष डॉ. रसिकेश और सहायक केंद्राध्यक्ष सुशील कुमार, विनय वर्मा, प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, अशोक यादव, ज्ञानेंद्र पाल और प्रभाकर सिंह आदि ने सचल दस्ते के प्रभारी डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ आशुतोष कुमार सिंह, प्रो अजय द्विवेदी, प्रो मानस पांडेय, प्रो. देवराज, डॉ सुनील कुमार के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया।



















