39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : प्रशासन ने जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण

जौनपुर : प्रशासन ने जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                क्षेत्र के सुम्बुलपुर गांव में जल खाता (गड़हा) को पाटकर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा किए गए अवैध कब्जा को पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को खाली करा दिया। अवैध रूप से पाटे गये गड़हा को प्रशासन ने जेसीबी मशीन से खुदवा दिया। इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार सुम्बुलपुर गांव के आराजी संख्या 120 सरकारी अभिलेख में जल खाता (गड़हा) के नाम से दर्ज है। जिस पर तौकील अहमद पुत्र खलील अहमद द्वारा गड़हा पाट कर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था। अतिक्रमण के विरुद्ध न्यायालय तहसीलदार शाहगंज द्वारा बेदखली आदेश पारित किया गया। जल खाता (गड़हा) से अतिक्रमण हटाने के लिए उप जिलाधिकारी नितीश कुमार सिंह खुद राजस्व निरीक्षक रजनीश सिंह, उप निरीक्षक हरिशंकर यादव और लेखपालों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नाप जोख के बाद जेसीबी मशीन मंगवा कर पाटे गड़हा को खुदवाया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37116475
Total Visitors
615
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This