जौनपुर : बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप, मरीजों की संख्या हुई 36

जौनपुर : बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप, मरीजों की संख्या हुई 36

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               नगर पंचायत में डेंगू मरीज बढ़ने का सिलसिला जारी है। रविवार को चार नये मरीज मिलने से संख्या बढ़कर 36 हो गई। मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों में भय बरकरार है। इस समय नगर क्षेत्र सहित गांवों में भी डेंगू दस्तक देने लगा है। साथ ही साथ टायफाइड के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सरकारी व प्राइवेट अस्पताल मरीजों से भर गये हैं।

इस संबंध में एसीएमओ डा. एससी वर्मा ने कहा कि इसके बचाव के लिए घर के आस-पास साफ-सफाई रखे, पानी एकत्र न होने दे, साथ ही साथ बुखार से पीड़ित होने पर सरकारी अस्पताल में ही जांच व उपचार फ्री में करायें। इधर अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा सफाई कर्मचारियों से मच्छर मारने की दवा का छिड़काव जगह जगह कराया जा रहा है।
Previous articleजौनपुर : नियमित करें ध्यान और प्राणायाम- हरीमूर्ति
Next articleआजादी के अमृत महोत्सव की हकीकत! सिर्फ भाषणों तक ही सीमित रह गया है शहीदों का सम्मान…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?