सुल्तानपुर : ट्रक से टकराई बरातियों से भरी जीप, पांच घायल

सुल्तानपुर : ट्रक से टकराई बरातियों से भरी जीप, पांच घायल

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर 
तहलका 24×7
                   मुसाफिरखाना कस्बा निवासी शाकिब के बड़े भाई आबिश की बारात रविवार को प्रतापगढ़ के भुसहरे गांव में गई थी। शादी के बाद देर शाम शाकिब समेत पांच लोग जीप से घर लौट रहे थे। लखनऊ- वाराणसी हाई-वे पर खोखीपुर गांव के पास एक कार को बचाने के प्रयास में जीप दूसरे लेन में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
हादसे में जीप पर सवार आदिल (25) निवासी पूरे काजिम अली (जाखाशिवपुर), उबैब (25) निवासी पूरे मंसूर, शाकिब (26) निवासी मुसाफिरखाना, मोहम्मद जैद (21) निवासी पूरे गोपालदास कस्थुनी और फैजान (25) निवासी पूरे परवानी, मुसाफिरखाना जिला अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आदिल, उबैब, शाकिब, मोहम्मद जैद की हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
Previous articleजौनपुर : बारात देखने गई आठ साल की बच्ची संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 
Next articleआजमगढ़ : महिला से दुर्व्यवहार के मामले में एसओ अतरौलिया लाइनहाजिर 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?