जौनपुर : बिना कौशल परक शिक्षा के जीवन में सफल होना मुश्किल- डॉ अरविंद सिंह

जौनपुर : बिना कौशल परक शिक्षा के जीवन में सफल होना मुश्किल- डॉ अरविंद सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  जन शिक्षण संस्थान द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर युवा कौशल संवाद एवं संगोष्ठी का आयोजन निदेशक डॉ सुधा सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमे युवाओं को कौशल एवं तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकश डाला गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अरविन्द सिंह विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान तिलक धारी सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय एवं इग्नू कोऑर्डिनेटर, डॉ लाल चंद्र यादव प्रवक्ता तिलक धारी सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय के द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों को संबोधित करते हुए कौशल परक शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि यह प्रतिस्पर्धा का समय हैं जिसमें बिना कौशल परक शिक्षा के जीवन में आगे बढ़ पाना मुश्किल हो जाता हैं। इसी क्रम में डॉ लाल चंद्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि अगर व्यक्ति में कोई हुनर हैं तो वह आसानी से इस कठिन दौर में भी अपनी रोजी रोटी कि व्यवस्था आसानी से कर सकता है।

मुख्य अतिथि ने इग्नू द्वारा संचालित सभी प्रशिक्षण के बारे में उपस्थित सभी पूर्व जन शिक्षण संस्थान के लाभार्थियों को जानकारी दिया और लोगो को यह भी बताया जिनकी शिक्षा अधूरी रह गयी हैं उसे वह इग्नू के माध्यम से घर बैठे पूरी कर सकते हैं। डॉ लाल चंद्र यादव ने इग्नू द्वारा संचालित सभी प्रशिक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सर्व सुलभ शिक्षा का माध्यम बन सकता हैं। निदेशक डॉ सुधा सिंह ने जन शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित समस्त गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का समय कौशल का समय हैं जिसके भी हाथ में हुनर हैं वह रोजगार के लिए परेशांन हो ही नहीं सकता है।कौशल से ही रोजगार का सृजन होता हैं युवा कौशल दिवस आज के समय में बढती हुई बेरोजगारी में कौशल परक शिक्षा देश के विकाश में सहायक होगी और सभी के हांथो में रोजगार होगा।

कार्यक्रम के अंत मे निदेशक ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी रजनीश प्रताप सिंह, सहायक कार्यक्रम अधिकारी विनोद मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र विश्वकर्मा, प्रशिक्षिका साधना श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा एवं विनय गुप्ता  का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Previous articleसुल्तानपुर : राणा प्रताप कालेज में एमए फाइनल हिन्दी की मौखिक परीक्षा बीस को
Next articleजौनपुर : मातृ शिक्षण संस्था की अनवरत सेवा करने की है अभिलाषा- ज्ञान प्रकाश सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?