सुल्तानपुर : राणा प्रताप कालेज में एमए फाइनल हिन्दी की मौखिक परीक्षा बीस को

सुल्तानपुर : राणा प्रताप कालेज में एमए फाइनल हिन्दी की मौखिक परीक्षा बीस को

# चार अन्य महाविद्यालय के विद्यार्थी भी होंगे शामिल

सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                 राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एमए अंतिम वर्ष हिन्दी विषय की मौखिक परीक्षा बीस जुलाई को होगी। उक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार बीस जुलाई को सुबह दस बजे से होने वाली इस परीक्षा का आंतरिक परीक्षक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रंजना पटेल को बनाया गया है।

हिंदी विषय में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ कामायनी महिला महाविद्यालय अजिया उरदेई, राम दुलारी शारदा प्रसाद इन्द्रभद्र सिंह महाविद्यालय मझवारा, धर्मादेवी बद्रीप्रसाद स्मारक महाविद्यालय कुड़वार व पं. गजराज शुक्ल महाविद्यालय चंदेलेपुर के एमए फाइनल के छात्र छात्राओं की परीक्षा भी होगी। परीक्षा छूट जाने पर सम्पूर्ण जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं की होगी। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ समय से महाविद्यालय उपस्थित होने के लिए कहा है।
Previous articleजौनपुर : जनता की सेवा करना हमारी प्राथमिकता- डॉ रागिनी सोनकर
Next articleजौनपुर : बिना कौशल परक शिक्षा के जीवन में सफल होना मुश्किल- डॉ अरविंद सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?