जौनपुर : बूथ से लेकर विस तक जल्द ही होगी सुभासपा की टीम गठित- डॉ अरविंद राजभर

जौनपुर : बूथ से लेकर विस तक जल्द ही होगी सुभासपा की टीम गठित- डॉ अरविंद राजभर

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की समीक्षा बैठक हिंदी भवन जौनपुर में संपन्न हुई। जनपद के सभी पदाधिकारियों की समीक्षा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने लिया।बतौर मुख्य अतिथि डॉ राजभर ने पार्टी संगठन के साथ-साथ सभी मोर्चों के गठन जनपद से लेकर विधानसभा, ब्लॉक सेक्टर, बूथ का गठन दिसंबर माह में पूरा करना अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय उत्तर प्रदेश में अति पिछड़ा, गरीबों, शोषित, किसानों, युवाओं व बेरोजगारों के लिए केवल और केवल सुभासपा विकल्प होगी जो सड़क से लेकर सदन तक सब के हित की लड़ती आ रही है।
कार्यकर्ताओं को विधायक जखनिया गाजीपुर बेदी राम और राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर जेपी सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदेश सचिव हरी लाल राजभर ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर ने किया। समीक्षा बैठक मे सुभासपा के संस्थापक सदस्य व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद अफजल खां, नगर अध्यक्ष गौरा बादशाहपुर इरशाद अंसारी, जिलाध्यक्ष माया शर्मा, जितेंद्र, प्रदीप राजभर, मंगल राजभर आदि शामिल हुए।
Previous articleसुल्तानपुर : भारतीय संविधान पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए है कटिबद्ध
Next articleगाजीपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति-पत्नी एंव चालक की दर्दनाक मौत 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?